Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभपान के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Paan

पान के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Paan

पान के 6 स्वास्थ्य लाभ - 6 Health Benefits of Paan

पान अत्यन्त चरपरा, कटु, क्षारयुक्त एवं मधुर होता है| इसकी उपस्थिति में वात, कफ एवं कृमियों को विदा लेनी पड़ती है| मुंह की दुर्गन्ध को यह दूर करता है| बाजीकरण है, धारण-शक्ति एवं काम-शक्ति को बढ़ाता है| यह जितना पुराना होता है, उतना ही श्रेष्ठ माना जाता है| पान खाने से शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर हो जाती है| पान के चबाने एवं चूसने पर लार की मात्रा अधिक निकलती है, जिससे पाचन-क्रिया में सहायता मिलती है| इससे प्यास और भूख भी शान्त हो जाती है तथा निम्न रोगों में भी यह बहुत लाभकारी है|

पान के 6 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. मुख के रोग

(छाले, पायोरिया) पान में चने की दाल के बराबर कपूर का टुकड़ा डालकर पान चबाएं| पीक थूकते जाएं| ध्यान रहे कि पीक पेट में न जाये| इससे शीघ्र लाभ मिलेगा|


2. नाभि का पकना

कभी-कभी नाभि से रक्त, मवाद आने लगता है| शिशुओं की नाल काटने पर नाभि पक जाती है| पर चिकनी सुपारी पानी में घिसकर सुबह-शाम दो बार नित्य लगाएं| नाभि ठीक हो जाएगी|


3. हानि

भूखे पेट खाना हानिकारक है| गर्म प्रकृति वालों को पान नहीं खाना चाहिए|


4. गुर्दे के रोग

वृक्क (Kidney) के रोगों में पान लाभदायक है|


5. दर्द एवं शोथ

यकृत के दर्द, श्वासनली शोथ (Bronchitis) में सीने पर पान का तेल लगाकर, गर्म करके बांधने से लाभ होता है|


6. खांसी व जुकाम

खांसी, जुकाम हो तो पान में लौंग डालकर खाएं| खांसी बार-बार चलती हो तो सेंकी हुई हल्दी का टुकड़ा डालकर पान खाएं| खांसी रात को अधिक चलती हो तो पान में अजवाइन डालकर खाएं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

गवार की