Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभपपीते के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Papaya

पपीते के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Papaya

गांवों में पपीते का पेड़ घर-घर में देखने को मिल जाता है| पपीते का फल लम्बा होता है| कच्चे पपीते के दूध से ‘पेपन’ नामक पदार्थ बनाया जाता है| पपीते का फल, बीज और पत्ते विभिन्न प्रकार के रोगों में काम आते हैं|

“पपीते के 8 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Papaya Listen Audio

कच्चा पपीता मलरोधक, कफ-वात पैदा करने वाला तथा देर से पचने वाला होता है| लेकिन पका पपीता स्वादिष्ट, मधुर, रुचिकारक, पित्त नाशक, पेट में जमे मल को निकालने वाला एवं आंखों की ज्योति बढ़ाने वाला होता है| यह बवासीर, दाद, कृमि तथा पेट के रोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है| पपीते का चिकित्सीय उपयोग निम्नलिखित है –

 

पपीते के 8 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. जिगर का बढ़ना

यदि छोटे बच्चों को जिगर बढ़ने की शिकायत हो तो उन्हें पपीते का रस सुबह-शाम पिलाना चाहिए|


2. दस्त

कच्चा पपीता उबालकर खाने से पुराने दस्त रुक जाते हैं|


3. कब्ज

एक कप पपीते के रस में जरा-सी कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर पीने से पुराने से पुराना कब्ज भी ठीक हो जाता है|


4. कृमि

पपीते के 10-12 बीज पीसकर पानी में घोलकर पिलाने से बच्चों के पेट के कीड़े मर जाते हैं| फिर वे मल के साथ बाहर निकल जाते हैं|


5. सुन्दरता

नित्य पपीता खाने तथा उसका रस मुंह पर मलने से चेहरे की सुन्दरता बढ़ती है|


6. पीलिया

एक कप पपीते के रस में एक चुटकी सफेद इलायची का चूर्ण मिलाकर नित्य सेवन करने से पीलिया का रोग चला जाता है|


7. दाद

पपीते का दूध दाद पर लगाने से दाद खत्म हो जाता है|


8. दुग्ध वृद्धि

कच्चे पपीते की सब्जी खाने से माताओं के स्तनों में दूध की वृद्धि होती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

बर्फ के