Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभमसूर के 5 स्वास्थ्य लाभ – 5 Health Benefits of Lentil

मसूर के 5 स्वास्थ्य लाभ – 5 Health Benefits of Lentil

मसूर के 5 स्वास्थ्य लाभ - 5 Health Benefits of Lentil

इसका प्रयोग साबुत और धुली हुई दाल के रूप में किया जाता है| यह पचने में हल्की तथा मल को बांधने वाली होती है| यह गर्म, शुष्क, रक्त को बढ़ाने वाली तथा रक्त को गाढ़ा करने वाली होती है| वातकारक होने के कारण शरीर में रूक्षता की वृद्धि करती है| इसके नियमित सेवन से कफ की विभिन्न बीमारियां तथा पित्त आदि विकार नष्ट होते हैं|

मसूर के 5 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. मुंहासे

मसूर की दाल इतने पानी में भिगोएं कि वह भीगकर उस पानी को सोख ले| फिर उसे पीस कर दूध में मिलाकर सुबह, शाम, दो बार चेहरे पर लगाएं मलें| रात को सोते समय जायफल और काली मिर्च दोनों कच्चे दूध में पीसकर चेहरे पर लगाएं|


2. खूनी बवासीर

खूनी बवासीर हो तो प्रात: के भोजन के साथ मसूर की दाल खाने और एक गिलास खट्टी छाछ पीने से लाभ होता है|


3. पेट के रोग

पेट की पाचन-क्रिया से सम्बन्धित हर प्रकार के रोग में मसूर की दाल खाना लाभदायक है|


4. फोड़े

मसूर के आटे की पुल्टिस लगाने से फोड़े शीघ्र फूट कर मवाद सूख जाता है|


5. मंजन

मसूर की राख मंजन में लाभदायक है| इस राख में अन्य चीजें उनके गुणों को देखते हुए मिला सकते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products