Homeआरती संग्रहश्री गंगा जी की आरती – Shri Ganga Ji Ki Aarti

श्री गंगा जी की आरती – Shri Ganga Ji Ki Aarti

श्री गंगा जी की आरती - Shri Ganga Ji Ki Aarti

गंगा मैया सबसे अधिकतम गहराई वाली नदी तथा पवित्र मानी गई है| इसकी उपासना माँ और देवी के रूप मे की जाती है| न केवल भारत वर्ष, अपितु विशव भर मे अपने सोंदार्ये और महत्व के कारण विश्व भर मे जानी  जाती है| इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। गंगा की इस असीमित शुद्धीकरण क्षमता और सामाजिक श्रद्धा के बावजूद भी इसमे प्रदुषण रोका नहीं जा पा  रहा है|

“श्री गंगा जी की आरती” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Audio Shri Ganga Aarti

श्री गंगा जी की आरती इस प्रकार है:

ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता |
जो नर तुमको ध्यावता, मनवंछित फल पाता |

चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता |

शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता |

पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता |

कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता |

एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता |

यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता |

आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता |

दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता |

ओउम जय गंगे माता |

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products