Homeशिक्षाप्रद कथाएँविश्वामित्र का क्रोध

विश्वामित्र का क्रोध

विश्वामित्र का क्रोध

राजा हरिश्चंद्र के शब्द सुनकर तपस्वी उठ खड़ा हुआ और क्रोधित होता हुआ बोला, “ठहर जा दुरात्मन! अभी तुझे तेरे अहंकार का मजा चखाता हूं|”

“विश्वामित्र का क्रोध” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

अपने सामने राजर्षि विश्वामित्र को देखकर राजा हरिश्चंद्र हक्के-बक्के रह गए| धनुष-बाण फेंक वे उनके सम्मुख हाथ जोड़कर बैठ गए और नम्रता से बोले, “महर्षि! मैंने जघन्य अपराध किया है| आप मुझे क्षमा करें| नासमझी में ही मुझसे यह अपराध हो गया है| राजा का धर्म है कि वह किसी को विपत्ति में देख कर उसकी रक्षा करे| दान देना और रक्षा करना ही तो राजा का धर्म है| प्रजा की सुरक्षा के लिए ही राजा शस्त्र उठाता है| आप तो राजधर्म को अच्छी प्रकार से समझते है| आप मेरी न्याय कीजिए|”

विश्वामित्र राजा की बात सुनकर शांत हो गए|

मुनि की