Homeशिक्षाप्रद कथाएँवह सदा हमारे साथ है

वह सदा हमारे साथ है

वह सदा हमारे साथ है

एक समय की बात है| पैगंबर मोहम्मद अपने एक साथी के साथ जंगल से जा रहे थे| उनके पीछे दुश्मन की फौज आ रही थी|

“वह सदा हमारे साथ है” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

उन सब विरोधियों से भी वह किसी तरह की दुश्मनी या शत्रुता नहीं करते थे| दुश्मन की फौज से बचने के लिए मोहम्मद साहब एक गड्ढे में उतर गए| इस पर उनका वह साथी घबरा गया| वह बोला- “अब हमारा क्या होगा? दुश्मन की फौज हमारा पीछा कर रही है हम सिर्फ दो हैं| हम कैसे बच सकते है?” उस समय मोहम्मद साहब ने कहा- “तुम इस भ्रम में बिल्कुल न रहो कि हम केवल दो हैं| हम दो नहीं, तीन है| वह तीसरा सबसे मजबूत ताकतवर है| वह दिखाई नहीं देता, अदृश्य है वह हमारा तीसरा साथी है और सदा हमारे साथ है| इसलिए ईश्वर को मानने वाले को कभी भी घबराने की जरुरत नहीं| इस कहानी में हमें बताया गया है कि ईश्वर हर समय हमारी सहायता के लिए हमारे साथ होता है|”