Homeशिक्षाप्रद कथाएँतम्बाकू और गधा (बादशाह अकबर और बीरबल)

तम्बाकू और गधा (बादशाह अकबर और बीरबल)

बीरबल को तम्बाकू खाने का शौक था, किंतु बादशाह अकबर को यह पसंद न था| एक दिन बादशाह अकबर तथा बीरबल सैर कर रहे थे| वहीं एक गधा भी चर रहा था|

“तम्बाकू और गधा” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

चरते-चरते वह गधा तम्बाकू के खेत में चला गया और तम्बाकू के पौधों को सूंघकर वापस घास की तरफ आ गया| यह देखकर बादशाह अकबर ने बीरबल पर व्यंग्य कसा – “देखो बीरबल, गधे भी तम्बाकू नहीं खाते|”

“जी हुजूर, आप सही कह रहे हैं, गधे तम्बाकू नहीं खाते|” बीरबल ने पलटकर जवाब दिया तो बादशाह अकबर निरुत्तर हो गए|