समय की कीमत

समय की कीमत

इतिहास के महान् विजेताओं में नेपोलियन बोनपार्ट परिगणित किए जाते हैं| वह समय की कीमत को भली प्रकार जानते थे|

“समय की कीमत” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

यही कारण है कि वह अपने दृढ़ निश्चय उत्तम गुणों के कारण एक सामान्य व्यक्ति से फ्रांस के महापुरुषों में परिगणित हो गए हैं| कहते हैं कि नेपोलियन अपनी घड़ी का अध्ययन इस प्रकार किया करते थे कि जिस प्रकार लड़ाई के नक्शे का|

एक बार उनका एक मंत्री निर्धारित समय से दस मिनट देर से आया| नेपोलियन द्वारा देर से आने का कारण पूछने पर मंत्री बोला- “श्रीमान्, मेरी घड़ी दस मिनट लेट है, इसलिए आने में विलम्ब हो गया|”

नेपोलियन ने जवाब दिया- “अच्छा तो आप अपनी घड़ी बदल ले, अन्यथा मैं आपको बदल दूँगा|”

जिंदगी में बढ़ना हो तो समय की कीमत पहचाननी होगी| इसी तरह प्रत्येक मनुष्य को समय की कीमत पहचाननी चाहिए वरना समय आगे बढ़ जाता है और मनुष्य पीछे रह जाता है|