सच्ची वीरता

सच्ची वीरता

बहुत पुरानी बात है| किसी पहाड़ी प्रदेश में एक राजा राज किया करता था| एक बार उसके राज्य पर दूसरे राजा ने चढ़ाई कर दी| उसे भगाने के लिए राजा ने एक सेना तैयार की| उसमें जो लोग भर्ती हुए, उन सबको उसने एक-एक तलवार दी|  फिर राजा ने आदेश दिया – “आगे बढ़ो!”

“सच्ची वीरता” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

उसी समय सब लोगों ने अपनी-अपनी तलवार म्यान से निकालकर ऊपर उठाई और जोर की आवाज की|

राजा ने पूछा – “यह क्या कर रहे हैं आप लोग?”

वे बोले – “राजन! हम अपने दुश्मन को दिखाना चाहते हैं कि हम लोग तैयार हैं| तुम वापस चले जाओ|”

राजा समझ गया कि वे लोग घबराए हुए हैं और अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं| उसने कहा – “तुम लोग अपनी तलवारें यहां रख दो और लौट जाओ| तुमसे कुछ नहीं होगा|”

राजा ने यह ठीक ही किया| वह जानता था कि सच्ची वीरता में शोर मचाने और तलवारें उछालने की जरूरत नहीं होती|