Homeशिक्षाप्रद कथाएँसच्चाई (बादशाह अकबर और बीरबल)

सच्चाई (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने सभी दरबारियों से पूछा-“यदि हम सभी की दाढ़ी में आग लग जाए तो तुम लोग सबसे पहले किसकी दाढ़ी बुझाओगे?”

“सच्चाई” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

सभी दरबारी एक ही स्वर में बोले – “जहांपनाह की दाढ़ी बचाएंगे हुजूर|”

बादशाह अकबर को लगा कि सभी उनकी चापलूसी कर रहे हैं| उन्होंने यही बात पुन: बीरबल से पूछी तो उसने जवाब दिया – “जहांपनाह, इस दुनिया में संकट के समय सभी सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, अत: मैं सबसे पहले अपनी दाढ़ी बुझाऊंगा|”

बीरबल का जवाब सुनकर बादशाह अकबर प्रसन्न हुए|