Homeशिक्षाप्रद कथाएँसबसे तेज चाल किसकी? (बादशाह अकबर और बीरबल)

सबसे तेज चाल किसकी? (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने दरबार में प्रश्न पूछा-“सबसे तेज चाल किसकी होती है?”

“सबसे तेज चाल किसकी?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

सभी दरबारी अलग-अलग उत्तर देने लगे| किसी ने घोड़ा कहा तो किसी ने हवा, कोई पृथ्वी की चाल को तेज बता रहा था तो कोई नदी की| किन्तु बादशाह अकबर को किसी भी उत्तर से संतुष्टि नहीं हो रही थी|

जब बीरबल की बारी आई तो वह बोला -“जहांपनाह, इस जगत में सबसे तेज चाल महाजन (साहूकार) के ब्याज की होती है| उसका ब्याज इतना तेजी से भागता है कि ब्याज पर भी ब्याज बढ़ जाता है|”

“तुम सच कह रहे हो बीरबल, महाजन का ब्याज वाकई बहुत तेज भागता है|” बीरबल की बुद्धिमानी की दाद देते हुए बादशाह अकबर बोले|