Homeशिक्षाप्रद कथाएँपौत्रों के लिए फलदार पेड़

पौत्रों के लिए फलदार पेड़

पौत्रों के लिए फलदार पेड़

एक राजा घोड़े पर सवार होकर जा रहा था| रास्ते में उसने एक बूढ़े व्यक्ति को आम का नन्हा पौधा रोपते हुए देखा| उसने सोचा कि इस बूढ़े को उस पेड़ से क्या लाभ|

“पौत्रों के लिए फलदार पेड़” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

पेड़ अनेक वर्षों के बाद फल देगा और यह वृद्ध उतने जीवित नन्ही रह सकता| उस राजा की उत्सुकता बढ़ गयी| वह उस बूढ़े के पास गया और पूछा, “फल का जो यह पेड़ आप लगा रहे है, क्या उसका फल आप खायेंगे|”

“नहीं! मै शायद उतने दिन जीवित न रहूँ|” वृद्ध का उत्तर सामान्य था|

“फिर आप फलदार पेड़ क्यों लगा रहे हैं?” राजा ने पूछा|

मैंने उन पेड़ों के फल खाये, जिन्हें मेरे दादा ने लगाये| मै पेड़ इस लिए लगा रहा हूँ ताकि मेरे पोते फल खा सकें|” वृद्ध ने आराम से उत्तर दिया|

राजा की आँखे खुलीं| एक बाग लगाने का निश्चय करता वह वापस आया|

छोटी-से
मौत बगल