Homeशिक्षाप्रद कथाएँमेहमान (बादशाह अकबर और बीरबल)

मेहमान (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा – “जिन लोगों के नाम अथवा उपनाम के अन्त में वान या बान लगा होता है वे लोग आमतौर पर कोई छोटा काम करने वाले ही होते हैं – जैसे दरबान,कोचवान आदि| तुम्हारा क्या विचार है इस बारे में बीरबल?”

“ईमानदारी” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“आप बिल्कुल सही फरमा रहे हैं मेहरबान|” बीरबल ने जवाब दिया|

बीरबल का जवाब सुनकर बादशाह अकबर पहले तो चौंक पड़े| फिर हंसे बगैर नहीं रह सके|