Homeशिक्षाप्रद कथाएँकितने में पड़ा? (बादशाह अकबर और बीरबल)

कितने में पड़ा? (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर बेहद खूबसूरत जूते खरीद कर लाए| सभी दरबारी जूते की तारीफ कर रहे थे| तभी दरबार में बीरबल आया तो बादशाह ने जूते की तरफ इशारा करते हुए कहा – “देखो बीरबल, मेरे नए जूते, अच्छे हैं न?”

“कितने में पड़ा?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“हुजूर, बहुत अच्छे हैं, कितने के लिए?”

“सौ मोहरों में लिया है|”

“अच्छा! तब एक जूता कितने में पड़ा?”

“पचास मोहरों में|”

बीरबल शरारतपूर्ण तरीके से हंस दिया| जब बादशाह को अपने ही उत्तर में छिपा व्यंग्य समझ में आया तो वे भी हंसे बिना न रह सके|