Homeशिक्षाप्रद कथाएँजैसा चाहो वैसा बनोगे

जैसा चाहो वैसा बनोगे

जैसा चाहो वैसा बनोगे

एक माँ चाहे तो अपना बेटा ऐसा बना सकती है कि बकरी से भी बच्चा डर जाए और ऐसा बहादुर भी बना सकती है कि वह शेर को भी मार दे|

“जैसा चाहो वैसा बनोगे” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

माताएँ चाहे तो अपनी लोरियों की सीख से अभिमंयु जैसे वीर बालक पैदा कर सकती हैं| शिवाजी की माता ने शिवा की लोरियों में सीख दी थी कि यदि शत्रु को जीतना हो तो दूसरे की स्त्री को माता के समान समझो| वीर शिवाजी ने जीवन-भर दूसरों की बहू-बेटियों को आदर-सम्मान दिया| माता की लोरियों से शिवाजी का मन इतना दृढ़ हो गया कि आज संसार में उनका यश चारों ओर फैला है| रणजीत सिंह की माता ने भी बालक रणजीत को अपने देश की स्थिति के अनुरुप ढाला था| एक दिन राजा रणजीत सिंह अपनी विजय पताका लहराते देखकर प्रसन्न हो रहा था| उसने माता से पूछा- “माँ, मैं किस प्रांत को विजय करुँ?”

उस समय उस वीर रणजीत की तेजस्विनी माता ने उत्तर दिया था- “बेटा,

सबही भूमि गोपाल की, उसमें अटक कहाँ|

जिसके मन में अटक है, वो ही अटक रहा||”

मन की अटक छोडों, तो कही भी अटक नहीं- संभवतः माता की इस सीख का आदर करके ही रणजीत सिंह बढ़ चले और वह अटक को भी पार कर देश की पश्चिमी सीमा तक पहुँच गए| इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि मनुष्य जैसा इरादा करता है वैसा ही बन सकता है|

आलस का न