Homeशिक्षाप्रद कथाएँदो गधों का भार (बादशाह अकबर और बीरबल)

दो गधों का भार (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर अपने पुत्र सलीम तथा बीरबल के साथ नगर भ्रमण कर रहे थे| चलते-चलते अकबर ने अपनी भारी अचकन उतार कर बीरबल को पकड़ा दी| थोड़ी देर बाद सलीम ने भी वैसा ही किया|

“दो गधों का भार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

दोनों अचकनें काफी भारी थीं और उन्हें उठाकर चलने में बीरबल को दिक्कत महसूस हो रही थी| यह देखकर अचानक अकबर को परिहास सूझा और उन्होंने बीरबल से कहा – “तुम्हारे ऊपर अब एक गधे का भार हो गया है|”

“हुजूर, एक नहीं दो गधों का भार उठाकर चल रहा हूं|”

उत्तर सुनकर अकबर केवल मुस्करा भर दिए|