Homeशिक्षाप्रद कथाएँडरपोक कौन? (बादशाह अकबर और बीरबल)

डरपोक कौन? (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर को न जाने क्या सूझा कि उन्होंने बीरबल को डराने के उद्देश्य से डरावना रूप धारण किया और उसके सामने पहुंच गए|

“डरपोक कौन?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

बादशाह अकबर को सामने देखकर पहले तो बीरबल ने उनका स्वागत किया, फिर हंसने लगा और कुछ पल हंसने के बाद गम्भीर होकर कुछ सोचने लगा|

बादशाह अकबर आश्चर्य से बीरबल को देख रहे थे| उन्हें यकीन था कि बीरबल उन्हें देखकर डर जाएगा| किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ| तब उन्होंने बीरबल से पूछा – “कमाल है बीरबल, तुम मुझे पहचान गए और हंसे भी किंतु गम्भीर होकर क्या सोचने लगे?”

“हुजूर, यह सही है कि मुझे आपके इस रूप पर हंसी आई किंतु मैं सोच रहा था कि आप किस से डरकर यह रूप धरे हुए हैं?”

यह सुनकर बादशाह अकबर भी हंसे बगैर न रह सके|

कछुआ और