Homeशिक्षाप्रद कथाएँआधा आपको दे दूंगा (बादशाह अकबर और बीरबल)

आधा आपको दे दूंगा (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर और बीरबल यमुना नदी के किनारे सैर कर रहे थे| उस वक्त बीरबल नजरें झुकाकर चल रहा था| यह देखकर बादशाह अकबर को मजाक सूझा और उन्होंने बीरबल से पूछा – “क्या बात है बीरबल… कुछ गुम हो गया है क्या?”

“आधा आपको दे दूंगा” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“जी हां हुजूर, मेरा बाप मरकर इसी धरती में मिलकर गुम हो गया, शायद मिल जाए| यही सोचते हुए नीचे देखकर चल रहा हूं|”

“और अगर तुम्हारा बाप पहले मुझे मिल जाए तो क्या दोगे?” बादशाह ने व्यंग्य किया|

“हुजूर, तब मैं आधा आपको दे दूंगा|”

अब बादशाह अकबर के पास कोई जवाब न था|