Homeआध्यात्मिक न्यूज़महात्मा गाँधी की 150 जयन्ती के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में ‘गाँधी सोलर यात्रा’ का आयोजन

महात्मा गाँधी की 150 जयन्ती के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में ‘गाँधी सोलर यात्रा’ का आयोजन

महात्मा गाँधी की 150 जयन्ती के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में ‘गाँधी सोलर यात्रा’ का आयोजन

लखनऊ, 3 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती के सुअवसर पर ‘गाँधी सोलर यात्रा’ कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्रों को सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने तथा परम्परागत ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कम से कम करने का शिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का आयोजन आई.आई.टी. मुम्बई के सहयोग से किया गया जिसमें सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस के लगभग 700 छात्रों ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सौर ऊर्जा की कार्य प्रणाली को समझा। छात्रों ने अपने विज्ञान के शिक्षकों की सहायता से पढ़ाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले लैम्प को जोड़ना सीखा। यह कार्यशाला सी.एम.एस. के पर्यावरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. के पर्यावरण कोआर्डिनेटर्स ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस कार्यशाला का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला का समन्वयन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की पर्यावरण कोआर्डिनेटर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

महात्मा गाँधी की 150 जयन्ती के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में ‘गाँधी सोलर यात्रा’ का आयोजन

महात्मा गाँधी की 150 जयन्ती के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में ‘गाँधी सोलर यात्रा’ का आयोजन

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सी.एम.एस. सदैव ही महान लोगों के पदचिन्हों पर चलता है फिर चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कार्य हो अथवा बच्चों को ऊर्जा के अन्य स्रोतों के बारे में जागरूक करना हो। सी.एम.एस. का सदैव ही यह प्रयास रहता है कि बच्चों की पढ़ाई क्लासरूम तक सीमित न रहे और उन्हें सामाजिक विकास व सामाजिक उत्थान के क्रियाकलापों में सक्रिय रूप से भागीदार बनाया जा सके।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: