Homeआध्यात्मिक न्यूज़अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ सी.एम.एस. में 19 अक्टूबर से

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ सी.एम.एस. में 19 अक्टूबर से

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ सी.एम.एस. में 19 अक्टूबर से

लखनऊ, 3 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ”एक्सपो-2019“ का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कतर, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 800 बाल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन करने हेतु लखनऊ पधार रहे हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड विश्व शान्ति व विश्व एकता को समर्पित है। उक्त जानकारी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में एक्स्पो-2019 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा नायडू ने दी। श्रीमती नायडू ने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ में बाल खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु देश भर की अनेकों प्रख्यात खेल हस्तियां लखनऊ पधार रही है जिनमें श्री वी. एस. चैहान, अर्जुन पुरस्कार विजेता (एथलेटिक्स), श्री गुलाब चंद, अर्जुन पुरस्कार विजेता (एथलेटिक्स), श्री रवीन्द्र पाल सिंह, ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट, हाॅकी, श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह, इण्टरनेशनल अम्पायर एवं हाॅकी प्लेयर, श्री मनोज जग्गी, अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, श्री दिनेश डंाडियाल, अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, श्री अशोक बांबी, पूर्व रणजी खिलाड़ी, श्री कमल कान्त कनौजिया, रणजी खिलाड़ी, श्री अक्शदीप नाथ, कैप्टन, रणजी टीम एवं आई.पी.एल. खिलाड़ी आदि प्रमुख हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ सी.एम.एस. में 19 अक्टूबर से

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ सी.एम.एस. में 19 अक्टूबर से

प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती अरुणा नायडू ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड के माध्यम से सी.एम.एस. का उद्देश्य विश्व शान्ति और विश्व एकता की भावनाओं को आगे बढ़ाना है। इससे विद्यार्थियों को न केवल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा बल्कि उनमें शान्ति और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना उत्पन्न होगी। खेल स्पर्धाओं की जानकारी देते हुए श्रीमती नायडू ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड के अन्तर्गत ट्रैक एण्ड फील्ड, बैडमिन्टन, कराटे एवं साॅकर प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिताओं में 100मी, 200 मी, 400मी, 800मी, 1500मी एवं 4 गुणा 100 मी रिले दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा लम्बी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि प्रतिस्पर्धाओं में देश-विदेश के खिलाड़ी अपने दम-खम का प्रदर्शन करेंगे। श्रीमती नायडू ने बताया कि ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिताएं आर.डी.एस.ओ. स्टेडियम, मानक नगर में एवं बैडमिन्ट की प्रतियोगिताएं आर.डी.एस.ओ. बैडमिन्टल हाॅल में आयोजित होंगी। कराटे प्रतियोगिताएं सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में जबकि साॅकर प्रतियोगिता सी.एम.एस. कानपुर रोड स्थित ‘जय जगत पार्क’ में सम्पन्न होंगी। इसके अलावा, विश्व एकता व शान्ति की लौ जन-जन के हृदय में जलाने हेतु 22 अक्टूबर को प्रातः 5.00 बजे ‘मैराथन दौड़’ आयोजित की जायेंगी।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘एक्सपो-2019’’ विश्व शान्ति और विश्व एकता की भावना को आगे बढ़ाने की एक और कड़ी है। इसमें कई देशों से खिलाड़ी आकर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे और आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘एक्सपो-2019’का भव्य उद्घाटन 19 अक्टूबर को सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में होगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारे सम्मानित अतिथियों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगे तथापि देश की प्रख्यात खेल हस्तियाँ एवं अनेक प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्यिाड में देश-विदेश की 47 छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
जो आदमी