Homeआध्यात्मिक न्यूज़अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विश्व स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विश्व स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विश्व स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक

लखनऊ, 5 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-10 के तीन मेधावी छात्रों सत्विक साहू, प्रांजल वर्मा एवं गुनीत श्रीवास्तव ने अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता इण्टरनेशनल सोसाइटी फाॅर ओलम्पियाड (आई.एस.एफ.ओ.) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें कुवैत, दुबई, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने गणित ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के तीनों मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने गणित ज्ञान का परचम लहराया है, तथापि समान अंक होने के कारण टाई ब्रेक के जरिये प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक का निर्धारण किया गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आई.एस.एफ.ओ. एक ख्याति प्राप्त शैक्षिक संस्था है, जो छात्रों की प्रतिभा को निखारने व विकसित करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। आई.एस.एफ.ओ. द्वारा प्र्रतिवर्ष गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं जनरल नाॅलेज ओलम्पियाड का आयोजन किया जाता है। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराकर स्पष्ट कर दिया है कि निकट भविष्य में ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान-विज्ञान के दम पर देश का नाम गौरवान्वित करने को तत्पर हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस