Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. द्वारा कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयो का एक और सहयोग, अब तक 90 लाख रूपयों का योगदान

सी.एम.एस. द्वारा कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयो का एक और सहयोग, अब तक 90 लाख रूपयों का योगदान

सी.एम.एस. द्वारा कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयो का एक और सहयोग, अब तक 90 लाख रूपयों का योगदान

लखनऊ, 6 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिवकान्त द्विवेदी से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का चेक भेंट किया, जिसका उपयोग प्राधिकरण द्वारा स्थापित पाँच ‘जनता रसोईघरों’ के लिए किया जायेगा। इन पाँच सामुदायिक रसोईघरों के द्वारा 10,000 से 12,000 निर्धन एवं जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया।

इस प्रकार, सी.एम.एस. ने अब तक 90 लाख रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। सी.एम.एस. अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भरसक निर्वहन कर रहा है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस