Home2020 (Page 3)

लखनऊ, 18 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के दो मेधावी छात्रों पार्थ बंसल एवं श्रेयांश सिंह ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) के प्रथम चरण में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लखनऊ, 16 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र अभीष्ठ त्रिपाठी ने इण्टरनेशनल स्पेल बी कम्पटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 15 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि ईश्वर हमारे बीच ही विभिन्न रूपों में विराजमान रहते हैं,

लखनऊ, 15 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा 9 के मेधावी छात्र अब्दुल अहद जरीफ ने इण्टर-कैम्पस केमिस्ट्री ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। महान दार्शिनिक प्लेटो ने अपनी पुस्तक रिपब्लिक में आदर्श राज्य की परिकल्पना करते हुए कहा है कि ‘‘राज्य सर्वप्रथम एक शिक्षण संस्थान है।’’ अगर राज्य अपने नागरिकों को श्रेष्ठ और रोजगार-परक शिक्षा देने में असमर्थ है, तो उस राज्य का विनाश निश्चित है। इस प्रकार किसी भी राज्य का मुख्य कार्य सर्वश्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है और वह केवल श्रेष्ठ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है।

लखनऊ, 14 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा स्नेहिल स्पर्श को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित इलिनोईस इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी द्वारा 1,33,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है।

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-5 की छात्रा अनुषा सिंह एवं कक्षा-8 के छात्र रमन मिश्रा ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट
(आई.बी.टी.) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है।

लखनऊ, 12 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-7 की छात्रा अनुष्का पाल ने इण्टरनेशनल स्पेल बी कम्पटीशन में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 11 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा शगुन सिंह को अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं नीदरलैण्ड के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है