Homeआध्यात्मिक न्यूज़इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विश्व स्तर पर बढ़ाया देश का गौरव

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विश्व स्तर पर बढ़ाया देश का गौरव

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विश्व स्तर पर बढ़ाया देश का गौरव

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-5 की छात्रा अनुषा सिंह एवं कक्षा-8 के छात्र रमन मिश्रा ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट
(आई.बी.टी.) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु दोनों छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने इन दोनों छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन किया। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: