Homeआध्यात्मिक न्यूज़केमिस्ट्री ओलम्पियाड का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

केमिस्ट्री ओलम्पियाड का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

केमिस्ट्री ओलम्पियाड का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

लखनऊ, 15 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा 9 के मेधावी छात्र अब्दुल अहद जरीफ ने इण्टर-कैम्पस केमिस्ट्री ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को परखने, उसे और अधिक विकसित करने एवं छात्रों को लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एण्ड इनोवेशन विंग के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 18 कैम्पसों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व उनके ज्ञान व प्रतिभा को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु विशेष रूप से प्रयत्नशील है। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं और सिर्फ देश में नहीं अपितु विदेशों में भी अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस