Homeआध्यात्मिक न्यूज़अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में विशेष आयोजन, – हरि ओम शर्मा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में विशेष आयोजन, – हरि ओम शर्मा

अखिल भारतीय टैलेन्ट सर्च परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र अव्वल - हरि ओम शर्मा

लखनऊ, 4 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2019, वृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर छात्रों की माताओं से एकत्रित की गई लगभग 1000 से अधिक साड़ियों को विद्यालय के आसपास निवास करने वाली गरीब महिलाओं को उपहार स्वरूप भेंट किया जायेगा। इसके अलावा, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान तथा शान्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा के अनुसार सारे विश्व में प्रतिवर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि विश्व की आधी आबादी महिलाएं विश्व व्यवस्था की रीढ़ हैं। महिलाएं ही समाज को शक्तिशाली व प्रगतिशील बनाती है। वर्तमान समाजिक विकास में महिलाओं की अतुलनीय भागीदारी के बावजूद लिंगभेद की असमानता चिंतनीय है। इसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होना। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. सदैव अग्रणी रहा है और नारी सशक्तीकरण का यह अभियान भी इसी की एक कड़ी है।

हरि ओम शर्मा
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: