Home2019June (Page 3)

लखनऊ, 17 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र हार्दिक श्रीवास्तव को अमेरिका की क्विनीपियाक यूनिवर्सिटी एवं वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है।

लखनऊ, 16 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का पाँच सदस्यीय छात्र दल ‘‘चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज कैम्प (सी.आई.एस.वी.)’’ में प्रतिभाग हेतु आस्ट्रिया रवाना हो रहा है।

लखनऊ, 16 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विश्व-एकता सत्संग’ में बोलते हुए प्रख्यात शिक्षाविद्, सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि हम सब एक ही बगिया के फूल हैं तथा हम सबका एक ही कुटुम्ब है अर्थात पूरी दुनिया ही हमारा परिवार है।

लखनऊ, 15 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में अन्तर्राष्ट्रीय सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग ‘लेट्स वर्क इट आउट’ का आयोजन आगामी 24 जून से 1 जुलाई तक किया जा रहा है।

लखनऊ, 13 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और छात्र दीपक मिश्रा (511वीं रैंक) ने आई.ए.एस. में सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

(1) माधवराव का जन्म 19 फरवरी 1906 को महाराष्ट्र के रामटेक में हुआ था। वे अपने माता-पिता की एकमात्र जीवित संतान थे। उन्हें अपने माता-पिता से उच्च संस्कार मिले थे। माधव को माता-पिता का भरपूर प्यार तथा घर का धार्मिक वातावरण मिला। बचपन में उनका नाम माधव रखा गया पर परिवार में वे मधु के नाम से ही पुकारे जाते थे। पिता सदाशिव जी शिक्षा विभाग में कुशल तथा अनुभवी अध्यापक थे। सदाशिव जी का मानना है कि शिक्षा द्वारा हमें बालक को बाल्यावस्था से ही ईश्वर से जोड़ना चाहिए। ईश्वर का ज्ञान जब हमारे अन्तःकरण में आ जाता है तब व्यक्ति का अपना कुछ नहीं रह जाता। वह ईश्वरमय बन जाता है।

लखनऊ, 4 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) का पाँच सदस्यीय छात्र दल ‘‘चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज कैम्प (सी.आई.एस.वी.)’’ में प्रतिभाग हेतु अमेरिका रवाना हो रहा है। इस दल में चार छात्र व एक शिक्षिका शामिल है।

लखनऊ, 3 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र क्षितिज जैन को इंग्लैण्ड एवं अमेरिका के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है।

(1) अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय :-

ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस के स्कूलों में यौन शिक्षा दिये जाने के दुष्परिणामों से ये देश जूझ रहे हैं। विश्व भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और ब्रिटेन में तो यह आंकड़ा बेहद चौकाने वाला है। ब्रिटेन की संसदीय समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां स्कूल और कालेज जाने वाली आधी से अधिक लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट में स्कूलों में यौन शिक्षा दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया गया है। ब्रिटेन के माध्यमिक स्कूलों में वर्तमान पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा अनिवार्य है। हमारा मानना है कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर को मनुष्य की ओर से अर्पित की जाने वाली समस्त सम्भव सेवाओं में से सर्वाधिक महान सेवा है – (अ) बच्चों की उद्देश्यपूर्ण शिक्षा, (ब) उनके चरित्र का निर्माण तथा (स) उनके हृदय में परमात्मा की शिक्षाओं को जानकर उन पर चलने का बचपन से अभ्यास कराना न कि स्कूलों में यौन शिक्षा देकर बच्चों को तन तथा मन का रोगी बनाना।

लखनऊ, 2 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 74 सदस्यीय छात्र दल आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।