Homeआध्यात्मिक न्यूज़इस वर्ष सी.एम.एस. से चुने गये 5 छात्र

इस वर्ष सी.एम.एस. से चुने गये 5 छात्र

इस वर्ष सी.एम.एस. से चुने गये 5 छात्र

लखनऊ, 13 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और छात्र दीपक मिश्रा (511वीं रैंक) ने आई.ए.एस. में सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। दीपक सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र रहे हैं जिन्होंने वर्ष 2010 में आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 94.4 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की। दीपक ने वर्ष 2015 में आई.आई.टी. दिल्ली से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रतिष्ठित इण्डिन रेलवे सर्विस आफ मेकेनिकल इन्जीनियर्स (आई.आर.एस.एम.ई) में दीपक ने एडीशनल डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर (ए.डी.एम.ई.) के पद पर दो वर्षो तक अपनी सेवाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए दीपक आई.ए.एस. की तैयारी में संलग्न रहे और अन्ततः आशातीत सफलता अर्जित की।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि एक अनौपचारिक वार्ता में दीपक ने कहा कि बिहार के छोटे से अविकसित गांव से आने के बाद सामाजिक उन्नति में रचनात्मक योगदान देना ही मेरा उद्देश्य है। मैने समाज से जो भी स्नेह, सम्मान व अपनापन प्राप्त किया है, उसे सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को ही लौटाना चाहता हूँ।
श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. के कुल पाँच मेधावी छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है, जिनमें सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा आयुषी सिंह (86वीं रैंक), सी.एम.एस. अलींगज (प्रथम कैम्पस) की छात्रा कृति पाण्डेय (389वीं रैंक), सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र सिद्धार्थ गौतम (538वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर एवं इन्दिरा नगर कैम्पस के छात्र नृपेन्द्र सिंह एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र दीपक मिश्रा शामिल हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

 

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: