Home2011December (Page 7)

प्रत्येक प्राणी को मन-वचन-कर्म से निर्भय होना चाहिए| पता खड़का और बंदा सरका का जीवन-दर्शन रखने वाला प्राणी और जातियाँ जीवन-संघर्ष में यशस्वी नहीं हो सकती|

जंगल का राजा शेर, बूढ़ा और कमजोर हो गया था| अब वह पहले की तरह जानवरों का शिकार नहीं कर सकता था| कभी-कभी तो उसे दिन-दिनभर भूखा रहना पड़ता| दिनों-दिन वह अधिक कमजोर और बूढ़ा होता जा रहा था|