HomePosts Tagged "शिक्षाप्रद कथाएँ" (Page 124)

एक गाँव की सच्ची घटना है|  वहाँ एक मुसलमान के घर बालक हुआ, पर बालक की माँ मर गयी| वह बेचारा बड़ा दुखी हुआ| एक तो स्त्री के मरने का दुःख और दूसरा नन्हे-से बालक का पालन कैसे करूँ-इसका दुःख! पास में ही एक अहीर रहता था|

देवीसहायका लड़का भगवती प्रसाद बीमार हो गया था| वह गरमी की दोपहरी में घर से चुपचाप आम चुनने भाग गया और वहाँ उसे लू लग गयी| उसे जोर से ज्वर चढ़ा था| देवीसहाय ने वैद्य जी को अपने लड़के की चिकित्सा के लिये बुलाया| 

महाभारत युद्ध समाप्त हो गया था| धर्मराज युधिष्ठिर एकछत्र सम्राट हो गए थे| श्रीकृष्ण की सम्मति से रानी द्रौपदी तथा अपने भाइयों के साथ वे युद्धभूमि में शरशय्या पर पड़े प्राण त्याग के लिए सूर्यदेव के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा करते परम धर्मज्ञ भीष्म पितामह के समीप आए थे| युधिष्ठिर के पूछने पर भीष्म पितामह उन्हें वर्ण, आश्रम तथा राजा-प्रजा आदि के विभिन्न धर्मों का उपदेश दे रहे थे| यह धर्मोपदेश चल ही रहा था कि रानी द्रौपदी को हंसी आ गई|

एक व्यापारी के पास दो टट्टू थे| वह उन पर सामान लादकर पहाड़ों पर बसे गाँवों में ले जाकर बेचा करता था| एक बार उनमें से एक टट्टू कुछ बीमार हो गया| व्यापारी को पता नहीं था कि उसका एक टट्टू बीमार है|

महाराज युधिष्ठिर कौरवों को युद्ध में पराजित करके समस्त भूमण्डल के एकछत्र सम्राट हो गए थे| उन्होंने लगातार तीन अश्वमेध यज्ञ किए| उन्होंने इतना दान किया कि उनकी दानशीलता की ख्याति देश-देशांतर में फैल गई|

गीता के अध्ययन और श्रवण की तो बात ही क्या है, गीता को रखने मात्र का भी बड़ा माहात्म्य है! एक सिपाही था| वह रात के समय कहीं से अपने घर आ रहा था| रास्ते में उसने चन्द्रमा के प्रकाश में एक वृक्ष के नीचे एक सुन्दर स्त्री देखी| उसने उस स्त्री से बातचीत की तो उस स्त्री ने कहा-मैं आ जाऊँ क्या? सिपाही ने कहा-हाँ, आ जा|

हिमालय की तराई में एक सघन वन था| वन में तरह-तरह के पशु-पक्षी रहते थे| वहीं जगह-जगह ऋषियों की झोंपड़ियां भी बनी हुई थीं| ऐसा लगता था मानो प्रकृति ने अपने हाथों से उस वन को संवारा हो| उन्हीं झोंपड़ियों के पास एक तेजस्वी युवक बहुत दिनों से अंगूठे के बल खड़ा होकर तप में लीन था| उसने खाना-पीना सबकुछ छोड़ दिया था| वह केवल हवा पीकर ही रहता था| उसका शरीर सूख गया था, सिर के बाल बढ़ गए थे, पर चेहरे पर तेज बढ़ता जा रहा था, लगता था, मानो दूसरा सूर्य निकल रहा हो|