Homeश्रावण मास माहात्म्यश्रावण मास माहात्म्य – श्रावण कामनापूर्ति साधनाएं

श्रावण मास माहात्म्य – श्रावण कामनापूर्ति साधनाएं

श्रावण मास माहात्म्य

श्रावण मास भगवान शिव का प्रियामास है, जिसमे श्रद्धा से पूजा साधना करने से भगवान शिव इच्छाओं को पूर्ण कर देते हैं| यदि जीवन में शिवत्व प्राप्त करना है तो श्रावण मास से अधिक कोई भी सिद्ध मुहूर्त नहीं है| इस पुण्य मुहूर्त की प्रतीक्षा केवल साधु-योगियों को ही नहीं हर साधक को रहती है|

शिव महिमा निराली है, प्रसन्न हुए तो कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष बना दिया| अश्विनी कुमारों को आयुर्वेद विद्या सौंप दी जो महामृत्युंजय स्वरूप होकर भीषण-से भीषण रोग से मुक्ति दे देते हैं| जीवन में श्रेष्ठता शिवत्व के माध्यम से ही प्राप्त हो सकता है, इसलिए इस मास मे सम्पन्न किए जाने वाले हर प्रयोग-साधना सौभाग्यप्रद होती है| आइए, हम भी कुछ महत्त्वपूर्ण प्रयोगों को सावन मास में प्रसन्न करें मनोकामना पूर्ण करें|