Homeश्रावण मास माहात्म्यश्रावण मास माहात्म्य – चौथा सोमवार

श्रावण मास माहात्म्य – चौथा सोमवार

श्रावण मास माहात्म्य

श्रावण मास का यह चौथा और अंतिम सोमवार भी अति महत्वपूर्ण है| सिद्धियां प्राप्त करने की दृष्टि से यह अति महत्वपूर्ण दिवस है| इस सोमवार को प्रयोग करना समस्त विघ्नों को मिटाकर, सफलता माना है|

निम्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस सोमवार का प्रयोग किया जा सकता है|

शत्रु नाश के लिए|

शत्रुओं पर हावी होने व शत्रुओं को परास्त करने के लिए|

मुकदमें में पूर्ण सफलता प्राप्ति के लिए, शीघ्रातिशीघ्र फैसलें के लिए|

किसी भी प्रकार की राज्य बाधा, राज्य संकट आदि की समाप्ति के लिए|

भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा, अपमान भय की निवृत्ति के लिए|

दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु निवारण के लिए|

छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व आयु के लिए|

पूर्ण रोग मुक्ति एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए|

बुढ़ापा रोकने एवं अकाल मृत्यु को समाप्त करने के लिए|

वस्तुतः ये चारों सोमवार भगवान् शिव की साधना से सम्बन्धित हैं और शिव साधना के द्वारा ही विशेष साधना सम्पन्न कर मनोवांछित उद्दश्यों की प्राप्ति की जा सकती है|