Homeराशिफलराशिफल नवम्बर 2018

राशिफल नवम्बर 2018

नवम्बर 2018 में 12 राशियों का राशिफल क्या है और क्या उपाय करने से आपके जीवन में लाभ होगा, आइये जानते हैं| 

मेष राशि (Aries)

व्यापारिक कार्यों की वृद्धि एवं धन की प्राप्ति हो, यात्रा में जाने से लाभ पहुचे, स्त्री तथा सन्तान की ओर से सुख मिले, राज सभा से भय हो|

 

वृष राशि (Taurus)

कारोबार में हर प्रकार की वस्तुओं के व्यापार से लाभ पहुँचे, आय पर्याप्त रहे, राजसभा में मान, मित्रों से मिलाप, शत्रु नाश सन्तान का सुख मिले|

 

मिथुन राशि (Gemini)

कार्य व्यवहार मध्यम, आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहे, आशाओं व झगड़े में सफलता मिले, धर्म कार्यों की वृद्धि हो, भाइयों व मित्रों से बिगाड़ न होने दें| शरीर अस्वस्थ रहे|

 

कर्क राशि (Cancer)

व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति, धन का लाभ हो, राज सभा में मान व पदोन्नति हो, स्त्री का सुख मिले, शत्रुओं से हानि, सम्बन्धियों से क्लेश बचें, कण्ठ विकार न हो ऐसा प्रयत्न करें|

 

सिंह राशि (Leo)

कारोबार की वृद्धि व धन की प्राप्ति हो, लाल रंग की वस्तुओं के व्यापार से लाभ हो, राजदरबार में मान व पदोन्नति, शत्रु पराजित, सन्तान का सुख मिले|

 

कन्या राशि (Vergo)

व्यवसाय में प्रगति तथा धन का लाभ हो, परन्तु खर्च भी अधिक रहे, राजदरबार में मान व पदोन्नति, आशाओं में सफलता धर्म कार्यों में वृद्धि|

 

तुला राशि (Libra)

व्यापार में उन्नति हो, लाल वस्तुओं में व्यापार से लाभ हो, राज सभा से आर्थिक प्राप्ति एवं पदोन्नति, सम्बन्धियों व सन्तान का सुख मिले|

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कारोबार श्रेष्ठ, धन का लाभ हो, शत्रु पराजित, यात्रा करनी पड़े, स्त्री व सन्तान की ओर से सुख मिले, जनता में सम्मान, चौपाए पशु का सुख मिले, मित्रों से मिलाप हो|

 

धनु राशि (Sagittarius)

कार्य-व्यवहार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहे, राजदरबार में मान व औहदा की वृद्धि, शत्रु नाश व भाइयों से मतभेद, मित्रों से बिगाड़, यात्रा करनी पड़े, शरीर अस्वस्थ रहे|

 

मकर राशि (Capricorn)

व्यवसाय शिथिल, आय व व्यय सम रहे, राज-दरबार में उन्नति, मित्रों से मिलाप, शत्रु पराजित रहें, झगड़ों में सफलता मिले, सम्बन्धियों से प्रेम बनाये रखें, कफ आदि विकारों से शरीर को कष्ट हो|

 

कुम्भ राशि (Aquarius)

कारोबार में वृद्धि, धन की प्राप्ति हो, काली वस्तु के व्यापार से लाभ हो, भाइयों से बिगाड़, राजदरबार से त्रास व शत्रुओं से हानि या चोरी होने का भय, मस्तिष्क, मन व शरीर को स्वास्थ्य रखें|

 

मीन राशि (Pisces)

कार्य व्यवहार की उन्नति व धन की प्राप्ति हो, खर्च अधिक रहे, राज सभा से लाभ, धर्म कार्यों की वृद्धि, शत्रु पराजित, चौपाए पशु का आराम मिले|

 

Zodiac Store – Buy Online

View 10000+ Products

 

POST TAGS:
FOLLOW US ON: