Homeराशिफलराशिफल दिसम्बर 2018

राशिफल दिसम्बर 2018

दिसम्बर 2018 में 12 राशियों का राशिफल क्या है और क्या उपाय करने से आपके जीवन में लाभ होगा, आइये जानते हैं| 

मेष राशि (Aries)

व्यवसाय में लाभ मध्यम तथा व्यय भी अधिक रहे, धन की हानि हो, राजदरबार में मान व औहदा बढ़े, यात्रा में निराशा, इष्ट मित्रों से बिगाड़, शत्रुओं से क्लेश, शरीर अस्वस्थ रहे|

 

वृष राशि (Taurus)

व्यवसाय में आय कम तथा व्यय अधिक रहे, धन की हानि हो, राजदरबार में मान, भाईयों व मित्रों से मिलाप, स्त्री का सुख मिले, रक्त एवं पित्त विकारों से शरीर को कष्ट हो तो उचित इलाज करायें|

 

मिथुन राशि (Gemini)

कारोबार की वृद्धि, धन की प्राप्ति हो, राज-दरबार में मान व औहदा बढ़े, आशाओं में सफलता, मित्रों से लाभ हो, शत्रु पराजित हो|

 

कर्क राशि (Cancer)

कार्य-व्यवहार में चतुरता से काम करें, खर्च अधिक रहे, मित्रों, माता पिता से विवाद से बचें| यात्रा में सतर्क रहें, चोरी से मन को भय हो|

 

सिंह राशि (Leo)

कार्य-व्यवहार श्रेष्ठ व धन का लाभ हो, राज सभा में मान व पदोन्नति, मित्रों से प्रसन्नता सम्बन्धियों से सुख, शत्रु विनाश, चौपाए पशु को आराम हो|

 

कन्या राशि (Vergo)

कारोबार मध्यम, आय व व्यय सम रहे, पीली वस्तुओं की ओरसे सुख, वृद्धि मलीन, धर्म कार्यों से विमुखता, मन चिंतित रहे|

 

तुला राशि (Libra)

कार्य व्यवहार में धन तथा सम्पदा का लाभ हो, राजदरबार में मान व पदोन्नति, भाइयों से बिगाड़, शत्रुओं से हानि की आशंका रहे, शरीर को कफ व पित्त जन्य रोगों से कष्ट पहुँच सकता है|

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय में प्रगति, धन की प्राप्ति व लाल वस्तुओं के व्यापार से लाभ मिले, राज सभा में मान व औहदा बढ़े, स्त्री का सुख मिले, शत्रु उत्पन्न हो जावें, शरीर अस्वस्थ रहे|

 

धनु राशि (Sagittarius)

कारोबार की उन्नति, धन की वृद्धि हो, राज सभा में मान व औहदा बढ़े, आशाओं में सफलता, भाइयों से मेल, स्त्री की ओर से सुख, शत्रु नरम पड़ेंगे|

 

मकर राशि (Capricorn)

कार्य व्यवहार मध्यम, आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहे, राज सभा में मान व औहदा बढ़े, स्त्री का सुख मिले, चोरी व अग्नि द्वारा भय|

 

कुम्भ राशि (Aquarius)

व्यवसायिक कार्यों में लाभ हो किन्तु खर्च भी अधिक रहे, शत्रुओं का नाश, सन्तान का सुख, यात्रा में आराम मिले, राज सभा में भय, चोरी व अग्नि द्वारा हानि के प्रति सचेत रहें|

 

मीन राशि (Pisces)

कारोबार में धन का लाभ हो परन्तु आय-व्यय सम रहें, दरबार में मान व पदोन्नति, आशाओं में सफलता यात्रा करनी पड़े उदर विकार व अन्य रोगों से बचने के उपाय करें|

 

Zodiac Store – Buy Online

View 10000+ Products

 

POST TAGS:
FOLLOW US ON: