Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभअखरोट के 10 स्वास्थ्य लाभ – 10 Health Benefits of Walnut

अखरोट के 10 स्वास्थ्य लाभ – 10 Health Benefits of Walnut

अखरोट के 10 स्वास्थ्य लाभ - 10 Health Benefits of Walnut

प्रकृति ने मनुष्य पर एक असीम कृपा की है अर्थात् उसने मनुष्य के मस्तिष्क को संतुलिन रखने के लिए एक अपर मस्तिष्क की रचना की, जो मनुष्य मस्तिष्क की क्षतिपूर्ति करे, उसे सशक्त बना सके! अखरोट की गिरी को देखने के बाद पता चलेगा कि आपने मनुष्य का मस्तिष्क ही हाथ में ले लिया है| दोनों की आकृति में कोई अंतर नहीं है| अखरोट में ऐसे तत्त्व भरे पड़े हैं, जो मनुष्य के मस्तिष्क को संतुलित एवं सक्षम बनाए रखने में अद्वितीय हैं|

अखरोट के 10 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. मस्तिष्क शक्तिवर्धक

अखरोट की बनावट मस्तिष्क जैसी होती है| अखरोट खाने से मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है|


2. शक्ति का दाता

8 अखरोट की गिरी, 4 बादाम की गिरी, 10 मुन्नका नित्य प्रात: खाएं| ऊपर से दूध पिएं| इससे वृद्धों में शक्ति आती है|


3. यक्ष्मा

3 अखरोट और 5 कली लहसुन पीसकर एक चम्मच गाय के घी में भूनकर सेवन करने से यक्ष्मा में लाभ होता है|


4. फुंसियां

यदि फुंसियां अधिक निकलती हों तो साल भर नित्य प्रात: 5 अखरोट खाने से लाभ होता है|


5. सफेद दाग

अखरोट में ऐसा विषैला प्रभाव होता है कि अखरोट के पेड़ की जड़ों के पास की मिट्टी काली हो जाती है| पढ़ने में ऐसे उल्लेख मिले हैं कि अखरोट खाते रहने से सफेद दाग ठीक हो जाते हैं|


6. पथरी रोग

अखरोट को साबुत (छिलके और गिरी सहित) कूट कर छान कर एक चम्मच सुबह, शाम ठण्डे पानी से कुछ दिन लेने से पथरी निकल जाती है|


7. मूत्र-समस्या

जो बच्चे बिस्तर में पेशाब करते हैं, उन्हें दो अखरोट और 20 किशमिश नित्य दो सप्ताह खिलाएं| इससे बच्चे बिस्तर में पेशाब करना छोड़ देते हैं|


8. मरोड़

दस्तों में मरोड़ हो तो एक अखरोट को पानी के साथ पीसकर नाभि पर लेप करने से मरोड़ दूर हो जाएगी|


9. जी मिचलाना

जी मिचलाना अखरोट खाने से दूर हो जाता है|


10. कृमि

कुछ दिन शाम को दो अखरोट खिला कर ऊपर से दूध पिलाएं| इससे कृमि निकल जाते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
जीरे के
शलजम के