Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभटमाटर के 21 स्वास्थ्य लाभ – 21 Health Benefits of Tomato

टमाटर के 21 स्वास्थ्य लाभ – 21 Health Benefits of Tomato

टमाटर के 21 स्वास्थ्य लाभ - 21 Health Benefits of Tomato

टमाटर को जिस रूप में भी प्रयोग किया जाए, स्वादिष्ट ही लगता है| यह कच्चा रहने पर हरा और पका होने पर लाल सुर्ख हो जाता है| इसके उपयोग से पाचन-क्रिया प्रदीप्त हो जाती है| रक्त का निर्माण करने में तथा जिगर को मजबूत बनाने में यह हितकर है| शरीर के अनेक रोगों में इसका उपयोग किया जाता है|

टमाटर खाने के बाद पानी न पिएं| टमाटर में तेजाबी अंश होता है, जो पेट साफ रखता है| टमाटर खाकर पानी पीने से यह तेजाबी अंश नष्ट हो जाता है| तेज खांसी का कच्चा टमाटर लेना हानिकारक है| पथरी के रोगी को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए| टमाटर के साथ शक्कर का प्रयोग लाभकारी है| संधिवात ग्रस्त, मांसपेशियों में दर्द, कहीं सूजन हो तो टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए|

टमाटर के 21 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. सूखा रोग

टमाटर का सेवन बच्चों के सूखा रोग में लाभदायक है| बच्चे को कच्चे लाल टमाटर का रस चार बार नित्य एक माह पिलाने से बच्चा हृष्ट-पुष्ट हो जाता है| इसके अतिरिक्त शरीर की स्थूलता, पेट के रोग, अतिसार, पीलिया, प्रदर आदि रोगों में टमाटर लाभदायक है|


2. दांत

टमाटर खाने से दांत मजबूत होते हैं|


3. शिशु शक्तिवर्धक

शिशु की माताएं खाएं और शिशु को टमाटर का रस नित्य पिलाएं| इससे शिशुओं का शारीरिक विकास अच्छा होता है, पाचन-शक्ति अच्छी रहती है तथा दांत सरलता से आते हैं|


4. मधुमेह

इसके लिये टमाटर बहुत लाभदायक है| टमाटर की खटाई शरीर में शर्करा की मात्रा घटाती है| मूत्र में शक्कर जाना धीरे-धीरे कम हो जाता है| प्रमेह में भी यह उपयोगी है|


5. रतौंधी

(Night Blindness) अल्पदृष्टि में टमाटर लाभदायक है|


6. गठिया

गठिया वात (Gout) के रोगी के लिए टमाटर उपयोगी है|


7. अपेंडिस

उण्डुपुच्छशोथ (Appendicitis) में 100 ग्राम लाल टमाटर पर सैंधा नमक और अदरक डालकर भोजन से पहले खाने से लाभ होता है|


8. कृमि

भूखे पेट लाल टमाटर, कालीमिर्च, नमक मिलाकर खाने से कृमि मर जाते हैं|


9. छाले

जिसे बार-बार छाले होते रहते हैं, उसे टमाटर अधिक खाना चाहिए| छालों के लिए टमाटर औषधि का काम करता है| टमाटर का रस पानी में मिलाकर कुल्ले करने से छाले मिट जाते हैं|


10. ज्वर

ज्वर में रक्त में हानिकारक पदार्थ बढ़ जाते हैं| टमाटर का सूप इन पदार्थों को निकाल देता है| इससे रोगी को आराम मिलता है| यह सामान्य ज्वर में ही देना चाहिए|


11. चर्म रोग

टमाटर खट्टा होता है| टमाटर की खटाई रक्त साफ करती है| रक्तशोधन के लिए टमाटर अकेले ही सेवन करना चाहिए अर्थात् किसी अन्य वस्तु के साथ नहीं लेना चाहिए| नींबू में भी इसी प्रकार के गुण हैं| रक्त दोष से जब त्वचा पर लाल चकते उठे हों, स्कर्वी रोग की संभावना हो, रक्तविकार, दाद, बेरी-बेरी हो तो टमाटर का रस दिन में 3-4  बार पीने से लाभ होता है| यह रक्त साफ करता है| कुछ सप्ताह नित्य टमाटर का रस पीने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं|


12. त्वचा

कच्चा टमाटर खाने से त्वचा की खुश्की दूर होती है| यह गर्मी दूर करता है इसलिए इसे गर्मी में भी खाएं| जिन सब्जियों की प्रकृति गर्म होती है, उनमें टमाटर डालकर खाने से उनकी प्रकृति बदल जाती है|


13. गर्मी का बुखार

टमाटर गर्मी दूर करता है| ज्वर में टमाटर सेवन करने से ताप कम होता है|


14. खुजली

टमाटर का रस एक चम्मच, नारियल का तेल दो चम्मच मिलाकर मालिश करें, फिर गर्म पानी से स्नान करें| खुजली मिट जाएगी|


15. कब्ज

नित्य 50 ग्राम कच्चा टमाटर खाने से कब्ज दूर होता है|


16. पाचन

यह बड़ी आंत को ताकत देता है, आंखों के घाव दूर करता है एवं पाचन-शक्ति ठीक करता है| टमाटर का निरन्तर सेवन करने से कब्ज नहीं होता तथा दस्त साफ आता है, आफारा दूर होता है, आमाशय साफ रहता है| आमाशय के विष को बाहर निकाल कर शरीर को निरोग रखता है| योरोप तथा अमेरिका में दूध पीने वाले बच्चे को टमाटर का रस पिलाया जाता है|


17. मोटापा

मोटापा कम करने में अर्थात् जिनका भार अधिक है व अन्नाहार पर नियंत्रण करते हैं| व्यायामों और योगासनों पर ध्यान देते हैं; टमाटर उनके लिये हितकरी है क्योंकि यह शरीर से विजातीय द्रव्य, पदार्थ और आंतों में रुका, अटका खाना शरीर से बाहर निकालने में पूरी मदद करता है| नित्य कच्चा टमाटर नींबू, नमक, प्याज के साथ खाने से बढ़ा हुआ भार धीरे-धीरे कम होने लगेगा|


18. पीलिया

टमाटर के रस का एक गिलास नित्य पीने से पीलिया ठीक हो जाता है|


19. जीभ का मैलापन

100 ग्राम लाल टमाटर पर सैंधा नमक डालकर खाने से जीभ का मैलापन दूर होता है|


20. दुर्बलता

टमाटर का सूप भूख बढ़ाता है, रक्ताल्पता को दूर करता है| थकावट, कमजोरी दूर करता है और चेहरे पर रौनक लाता है|


21. शक्तिवर्धक

प्रात:काल नाश्ते में एक गिलास टमाटर के रस में थोड़ा शहद मिलाकर पीया जाए तो चेहरा टमाटर की तरह लाल निकल आएगा| टमाटर यकृत, फेफड़ों को शक्ति देता है, स्मरण शक्ति बढ़ाता है| रक्तचाप (Blood Pressure) को घटाता है| यह दस्त साफ लाता है, मोटापा रोकता है, चर्म रोगों से बचाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
सौंफ के
चावल के