Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभलाल मिर्च के 13 स्वास्थ्य लाभ – 13 Health Benefits of Red Chili

लाल मिर्च के 13 स्वास्थ्य लाभ – 13 Health Benefits of Red Chili

लाल मिर्च के 13 स्वास्थ्य लाभ - 13 Health Benefits of Red Chili

यह भोजन का स्वाद मुखर करती है, अग्नि को उत्तेजित करती है तथा दाहजनक होती है| स्वरभंग, अजीर्ण एवं अरुचि को दूर करने में समक्ष है| पाचक होती है और चर्म रोग में लाभ करती है, किन्तु इसका अधिक प्रयोग पेट में अल्सर पैदा कर सकता है| साथ ही अमाशय में गर्मी उत्पन्न करती है, फिर भी विभिन्न रोगों में अत्यन्त लाभकारी है|

लाल मिर्च के 13 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. हैजा

हैजे के रोगी को लाल मिर्च के पानी की दस-दस बूंद एक चम्मच ताजा पानी में हर आधे घंटे से देने से लाभ होता है|


2. नींद की अधिकता

अधिक नींद आने पर पांच-पांच बूंद सुबह, शाम एक चम्मच पानी में मिलाकर पिलाएं|


3. खांसी

कफ वाली खांसी में पांच-पांच बूंद गर्म पानी में तीन बार नित्य पिलाएं|


4. बदहजमी

बदहजमी, भूख की कमी होने पर 5-5 बूंद पानी में मिलाकर भोजन से पहले पिलाएं|


5. मानसिक रोगी

मिरगी, हिस्टीरिया और पागलपन के दौरे, बेहोशी में कुछ बूंदें नाक में डालने से होश आ जाता है|


6. सर्प-दंश

सर्प के काटने पर लाल मिर्च खाने पर कड़वी नहीं लगती| इससे सर्प काटे की पहचान कर सकते हैं|


7. फोड़े-फुंसियां

फोड़े-फुंसियों पर लाल मिर्च तेल में पीस कर लगाएं|


8. चर्म रोग

अकोता, दाद, शोथ, खुजली और त्वचा के रोगों में लाल मिर्च का तेल लगाना लाभदायक है| वर्षा में होने वाली फुंसियों पर लगाने से अधिक लाभ होता है| लाल मिर्च 125 ग्राम, सरसों के तेल 375 ग्राम, दोनों को गर्म करें| अच्छी तरह उबलने पर छान लें| यह लाल मिर्च का तेल है|


9. बिच्छू का दंश

बिच्छू के काटे स्थान पर लाल मिर्च पीस कर लगाने से ठंडक पड़ जाती है|


10. पेट का दर्द

पिसी हुई लाल मिर्च गुड़ में मिलाकर खाने से लाभ होता है|


11. पानी के दोष

देशाटन करते समय जगह-जगह जाना पड़ता है और वहां गंदा पानी पीने में आता है| लाल मिर्च की चटनी घी में छोंककर नित्य खाने से पानी के दुष्प्रभाव नष्ट हो जाते हैं|


12. आंख दुखना

आंखें दुखने पर लाल मिर्च पीस कर, थोड़ा-सा पानी मिलाकर लुगदी बना लें| जिस ओर आंख दुख रही हो, उस पैर के अंगूठे के नाखून पर मिर्च का लेप करें| यदि दोनों आंखें दुख रही हों तो दोनों अंगूठों के नाखूनों पर लेप करें|


13. कुत्ते का विष

(पागल कुत्ते द्वारा काटा जाना) लाल मिर्च पीस कर खाने में काम आने वाले तेल में मिलाकर कुत्ते द्वारा काटे घाव पर लगा दें| इससे कुत्ते के दांत का विष नष्ट हो जाता है| पागल कुत्ता काटने पर काटे हुए अंग पर लाल मिर्च पीस कर लगाने से लाभ होता है| इससे विष नष्ट होकर घाव अच्छा हो जाता है| पागल कुत्ते के काटने पर लाल मिर्चों का लेप करने की विधि तो गांवों में प्रचलित है ही, अब इसके वैज्ञानिक परीक्षण से भी उपयोगिता सिद्ध हो गई है| यह लेप लगाने से बहुत पसीना आता है, जिसमें लार बह जाती है|

हानियां-कुछ लोगों में गर्म व मसालेदार खाद्य-पदार्थ, जिनमें कि काफी अधिक मिर्चें हों, उत्तेजना और अम्लीय जठर रसों का स्रवण (प्रवाह) कर सकते हैं, जिनसे जठर-व्रण (पौष्टिक अल्सर) पनप सकते हैं और जिनके कारण ऊपरी मध्य उदर में दर्द और बेचैनी होने लगती है| ऐसे लोगों को मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्थिति बहुत बिगड़ जाती है| बवासीर होने पर मिर्च न खाएं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
जीरे के