Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभग्वारपाठा के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Gwarpata

ग्वारपाठा के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Gwarpata

ग्वारपाठे का ‘गूदा’ दवा बनाने के काम आता है| यह सफेद होता है| इसके गूदे में सचमुच हजारों औषधीय गुण भरे हैं| यह कफ-पित्त विकार को दूर करता है| भोजन पचाकर भूख बढ़ाता है| इसका अर्क कान में डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है| इसके औषधीय गुणों की जानकारी निम्नवत् है –

“ग्वारपाठा के 6 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Gwarpata Listen Audio

ग्वारपाठा के 6 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. चोट की सूजन

ग्वारपाठे के गूदे की लुगदी बनाकर उसमें चुटकी भर आवां हल्दी मिलाएं| फिर सरसों के तेल में टिकिया बनाकर सेंक लें| अब इसे चोट पर रखकर पट्टी बांध दें| इससे सूजन दूर हो जाती है|


2. आंख दु:खना

ग्वारपाठा का अर्क निचोड़कर आंख में डालने से दु:खती आंख ठीक हो जाती है|


3. जलना

जले हुए स्थान पर ग्वारपाठे का गूदा बांधने से फफोले नहीं पड़ते तथा जलन भी दूर हो जाती है|


4. पेट के रोग

दो चम्मच ग्वारपाठे का ताजा रस, एक चम्मच नीबू का रस तथा दो चम्मच शहद – सबको मिलाकर सुबह-शाम पीने से पेट के समस्त रोग दूर हो जाते हैं|


5. कुत्ते का काटा

ग्वारपाठे का गूदा निकालकर इस पर जरा-सा सेंधा नमक डालें| अब इसे कुत्ते के काटने वाले स्थान पर बांध दें| छ:-सात दिन इस नुस्खे का प्रयोग करने से कुत्ते-काटे का प्रभाव खत्म हो जाता है|


6. सिर दर्द

थोड़ा-सा ग्वारपाठे का गूदा गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनवाकर खाएं| तीन-चार दिनों में पुराना सिर दर्द भी चला जाएगा|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products