Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभचुकंदर के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Sugar Beets

चुकंदर के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Sugar Beets

चुकंदर के 7 स्वास्थ्य लाभ - 7 Health Benefits of Sugar Beets

यह मस्तिष्क को ताजगी प्रदान करता है, रक्त बढ़ाता है, जोड़ों के दर्द को दूर करता है तथा स्त्रियों के स्तनों में दूध की मात्रा को बढ़ाता है| चुकंदर बलगम निकालकर श्वांस-नली को साफ रखता है|

चुकंदर के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. पथरी

चुकंदर का रस या चुकंदर को पानी में उबाल कर उसका सूप लेने से पथरी गलकर निकल जाती है| मात्रा 30 ग्राम दिन में 4 बार| यह कुछ सप्ताह दें| इससे गुर्दे की सूजन भी दूर होती है| यह पेशाब ज्यादा लाता है, तथा गुर्दे के रोगों में लाभदायक है|


2. फरास-जुएं

चुकंदर के पत्तों को पानी में उबाल कर सिर धोने से फरास दूर होती है तथा जुएं भी मर जाती हैं|


3. बाल गिरना

चुकंदर के पत्ते मेहंदी के साथ पीस कर सिर पर लेप करने से बाल गिरना बन्द हो जाते हैं और वह तेजी से उगते हैं तथा बढ़ते भी हैं|


4. आमवात

चुकंदर खाने से जोड़ों का दर्द दूर होता है|


5. बवासीर

बवासीर के मस्से चुकंदर खाते रहने से झड़ जाते हैं|


6. गांठ

(Turmour) गांठ के रोगी को प्रारम्भ के दो दिन मौसम के फल व सब्जियों के रस पर रखें| तीसरे दिन प्रात: एक गिलास पानी में एक नींबू का रस व चार चम्मच शहद मिलाकर पिलाएं| दिन में अंगूर का रस एक कप चार बार और मौसम्मी का रस एक दो बार दें| आराम करते रहे, शारीरिक श्रम नहीं करें| चौथे दिन से लगातार चुकंदर (Beet) का रस मिलाकर चार बार दें| सामान्य हल्का अंकुरित अन्न दिया जाए| कुछ ही दिनों में गांठ पिघल जाएगी|


7. स्त्री रोग

मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, जननांगों के रोगों में गाजर का रस पौन गिलास में चौथाई गिलास चुकंदर कर रस मिलाकर नित्य दो बार पिलाएं| इससे प्राय: स्त्री-सम्बन्धी रोग ठीक हो जाते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
पानी के