Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभफालसा के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Grewia Asiatica

फालसा के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Grewia Asiatica

फालसा के 9 स्वास्थ्य लाभ - 9 Health Benefits of Grewia Asiatica

फालसा दक्षिणी एशिया में भारत, पाकिस्तान से कम्बोडिया तक के क्षेत्र मूल का फल है। यह आपको गर्मी से तो राहत दिलाएगा ही, शरीर के लिए भी काफी पौष्टिक  है। गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों की सूची में फालसा प्रमुखता से शामिल है। अपने लाजवाब स्वाद के कारण फालसा हर किसी का पसंदीदा फल है।

फालसा के 9 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. जलन

फालसे का शर्बत पीने से शरीर की जलन और दाह मिटती है|


2. रक्ताल्पता

जिनमें रक्त की कमी हों, उन्हें नित्य फालसा अवश्य खाना चाहिए| इससे रक्त की पूर्ति होती रहती है|


3. अरुचि

फालसों को काला नमक या सेंधा नमक व पिसी मिर्च के साथ खाना चाहिये|


4. पित्त

पित्त-विकार में फालसे का रस सोंठ और शक्कर मिलाकर पीना चाहिए|


5. रक्तप्रदर

फालसा वृक्ष का छिलका (जड़ का छिलका) सुखाकर, पीसकर, छानकर 12 ग्राम की मात्रा में शाही चावलों के धोबन (मांड) के साथ लेने से कुछ ही दिनों में रक्तप्रदर से मुक्ति मिल जाती है|


6. रक्तातिसार

फालसा के बीज शीतवीर्य हैं| ये रक्तातिसार एवं पैत्तिक अतिसार में बहुत लाभ पहुंचाते हैं|


7. व्रण

फालसा के पत्ते व्रण-शोधन करने में अव्दितीय हैं|


8. प्रसन्नता

फालसे का मुरब्बा शरीर को बहुत ठंडक पहुंचता है| खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है तथा दिलों-दिमाग को प्रसन्न रखता है|


9. पाचकाग्नि

फालसा के सेवन से भोजन में रुचि बढ़ती है| यह पाचकाग्नि को प्रदीप्त करता है, जिससे शरीर में धातुओं का निर्माण ठीक प्रकार से होता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

आम के 28 स
खसखस के