Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभखजूर के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Date

खजूर के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Date

खजूर के 8 स्वास्थ्य लाभ - 8 Health Benefits of Date

खजूर को भी शीतकालीन फल ही माना गया है| यह गहरे लाल रंग का गूदेदार होता है| इसके अंदर से गिरी निकलती है| यह अत्यंत तृप्तिदायक, शीतल, मीठा और भारी होता है| इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए पित्त के अनेक रोगों में यह लाभदायक सिद्ध होता हैं| यह शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक होता है तथा हृदय के लिए परम हितकारी है|

खजूर के 8 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. पेशाब की रुकावट

किसी भी कारण से पेशाब में रुकावट पैदा हो जाए, तो खजूर के सेवन से लाभ होता है|


2. सूखी खांसी

दिन में दो बार सुबह और शाम खजूर खाने से लाभ होता है|


3. पेट के रोग

खजूर का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रदीप्त होती है| साथ ही अतिसार, जी मिचलाना, पेट में दर्द दूर होता है तथा कब्जियत में भी लाभकारी है|


4. दुर्बलता

दूध के साथ खजूर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है|


5. यक्ष्मा

प्रतिदिन खजूर खाने से यह रोग जड़ से चला जाता है|


6. पेचिश

खजूर और दही खाने से लाभ होता है|


7. यौन-शक्ति

खजूर की गुठलियां निकालकर साफ़ पानी में धोकर (केवल पांव या छह खजूर) चार सौ ग्राम दूध में मिलाकर मंद-मंद आंच पर पकने दें| दस-पन्द्रह मिनट के बाद, जबकि खजूर गल जाएं, दूध नीचे उतार लें और खजूरों को दूध में से निकालकर, चबा-चबाकर खा लें तथा ऊपर से दूध भी पी लें| इससे शक्ति एवं वीर्य की वृद्धि होती है, शुक्राणु बढ़ते हैं और शरीर की मांसपेशियों की शिथिलता दूर हो जाती है, यौन-शक्ति बढ़ती है|


8. अद्भुत शक्ति

खजूर की गुठली निकालकर अलग-अलग कर लें और मात्र दो खजूर में थोड़ा-सा शुद्ध घी, दो दाने काली मिर्च मिलाकर एक महिना खाएं और ऊपर से दूध पिएं| कुछ ही दिनों में अद्भुत शक्ति का अनुभव होने लगेगा|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

बर्फ के