साँई दीदार तेरा हो जाए, हम पे उपकार तेरा हो जाए

साँई दीदार तेरा हो जाए
हम पे उपकार तेरा हो जाए
मेरी क्या सबकी ये तमन्ना है 2
सारा संसार तेरा हो जाए
देखलें तुझको ग़र चमन वाले 2
फूल क्या ख़ार तेरा हो जाए
इससे पहले कि ले वो हमसे हिसाब 2
हर गुनहगार तेरा हो जाए
तेरा घरबार मेरा हो बैठा 2
मेरा घरबार तेरा हो जाए
तूने बाँटा है प्यार लाखों में 2
मुझसे भी प्यार तेरा हो जाए
ये दुआ है कि एक बार नहीं 2
साँई हरबार तेरा हो जाए
साँई दीदार तेरा हो जाए
Spiritual & Religious Store – Buy Online
Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products
700,000+ Products