Homeभजन संग्रहमीरा बाई जी के भजनतनक हरि चितवौ जी मोरी ओर

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर

भजन - मीरा बाई जी - तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

हम चितवत तुम चितवत नाहीं
मन के बड़े कठोर।

मेरे आसा चितनि तुम्हरी
और न दूजी ठौर।

तुमसे हमकूं एक हो जी
हम-सी लाख करोर॥

कब की ठाड़ी अरज करत हूं
अरज करत भै भोर।

मीरा के प्रभु हरि अबिनासी
देस्यूं प्राण अकोर॥

 

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products