Homeभजन संग्रहमीरा बाई जी के भजनआली रे मेरे नैणा बाण पड़ी

आली रे मेरे नैणा बाण पड़ी

भजन - मीरा बाई जी - आली रे मेरे नैणा बाण पड़ी

आली रे मेरे नैणा बाण पड़ी।

चित्त चढ़ो मेरे माधुरी मूरत उर बिच आन अड़ी।
कब की ठाढ़ी पंथ निहारूं अपने भवन खड़ी॥

कैसे प्राण पिया बिन राखूं जीवन मूल जड़ी।
मीरा गिरधर हाथ बिकानी लोग कहै बिगड़ी॥

 

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products