Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) चैम्पियन

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) चैम्पियन

सी.एम.एस. इण्टर-कैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) चैम्पियन

लखनऊ, 2 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की जा रही इन्टर-कैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच आज सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने सुन्दर तालमेल, दमखम एवं तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई जबरदस्त आक्रमण किये, परन्तु निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नही हो सकी। अन्त में, अवरोध भंजन का सहारा लिया गया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने 5-3 से जीत दर्ज कर सीनियर वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस
सी.एम.एस