Homeआध्यात्मिक न्यूज़होलाष्टक 14 से , जाने कब नहीं होंगे शुभ कार्य

होलाष्टक 14 से , जाने कब नहीं होंगे शुभ कार्य

होलाष्टक 14 से , जाने कब नहीं होंगे शुभ कार्य

इस साल होलाष्टक की शुरुआत 14 मार्च से हो रही है। पौराणिक शास्त्रों में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा गया है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए। होलाष्टक 21 मार्च फाग तक चलेगा और यह वर्तमान सवंत 5 अप्रैल को समाप्त हो रहे है।

होलाष्टक के दौरान विवाह नहीं होंगे लेकिन नया सवंत लगने के बाद विवाह होना शुरू हो जाएंगे जो कि इस बार जुलाई तक 25 शुद्ध और 36 सामान्य मुहूर्त के साथ पूर्ण किए जाएंगे।

कहा जाता है कि शुभ व मांगलिक कार्यों लिए ग्रहों का सौम्य होना जरुरी है, इसलिए उस दौरान ग्रहों के उग्र होने की वजह से नया व्यापार, ग्रह प्रवेश, विवाह, वाहन क्रय आदि मांगलिक कार्य वर्जित होंगे।

होलाष्टक समाप्त होने के बाद देशभर में रंगो का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा और यही मथुरा जो श्री कृष्ण की धरती है वहा। एक भव्य आयोजन होगा जिसमें दुनिया भर से लोग हिस्सा लेने आएंगे।

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON:
क्या है