Homeआध्यात्मिक न्यूज़दक्षिण कोरिया की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुए सी.एम.एस. प्रतिनिधि

दक्षिण कोरिया की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुए सी.एम.एस. प्रतिनिधि

दक्षिण कोरिया की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुए सी.एम.एस. प्रतिनिधि

लखनऊ, 19 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रोली त्रिपाठी के नेतृत्व में सी.एम.एस. का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज दक्षिण कोरिया की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो गया। इस प्रतिनिधि मंडल में सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स विभाग के हेड श्री शिशिर श्रीवास्तव एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के शिक्षक मोहम्मद आरिफ शामिल है। विदित हो कि दक्षिण कोरिया की विश्व स्तरीय संस्था ‘एच.डब्ल्यू.पी.एल.’ (हीवेनली कल्चर, वर्ल्ड पीस, रेस्टोरेशन ऑफ लाईट) ने सी.एम.एस. प्रतिनिधि मंडल को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है। इस यात्रा के दौरान सी.एम.एस. प्रतिनिधि दक्षिण कोरिया की शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न शैक्षिक सम्मेलनो व विचार-विमर्श में शामिल होंगे तथापि सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति’ एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति हेतु सी.एम.एस. के प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे। सी.एम.एस. का यह प्रतिनिधि मंडल 26 अगस्त को स्वदेश लौटेगा।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति की गूँज देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है और इन्हीं कारणों से शिक्षा में गुणात्मकता को बढ़ाने के लिए सी.एम.एस. की प्रधानाचार्याओं को समय-समय पर अनेक देशों के स्कूलों एवं विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है। इसके साथ ही साथ अनेक देशों के प्रतिष्ठित स्कूलों की प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं बच्चे समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल आकर भी सी.एम.एस. की विस्तृत एवं अनूठी शिक्षा पद्धति का अध्ययन करने के लिए आते रहते हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि एच.डब्ल्यू.पी.एल. विश्व की अग्रणी स्वयंसेवी संस्थाओं में एक है जिससे दुनिया भर में एक लाख से अधिक स्वयंसेवी कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। सी.एम.एस. एवं एच.डब्ल्यू.पी.एल. के बीच विचारों का आदान-प्रदान विद्यालय के विश्व एकता मिशन में महती भूमिका निभायेगा।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस