Homeआध्यात्मिक न्यूज़भारत के तीन सबसे सम्मानित शैक्षिक समूह में सी.एम.एस. शामिल

भारत के तीन सबसे सम्मानित शैक्षिक समूह में सी.एम.एस. शामिल

भारत के तीन सबसे सम्मानित शैक्षिक समूह में सी.एम.एस. शामिल

लखनऊ, 6 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ को देश के तीन सबसे सम्मानित शैक्षिक (समूह) ब्राण्ड में चयनित किया गया है। देश भर के टाॅप स्कूलों को रैंकिंग प्रदान करने वाली प्रख्यात शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ की रैंकिंग में सी.एम.एस. ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित किया है तथापि इस गौरवमयी उपलब्धि हेतु  सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन को अभी हाल ही में सम्मानित किया गया। गुरूग्राम स्थित होटल लीला एम्बिएन्स में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में भारत के उप चुनाव आयुक्त श्री सुदीप जैन ने प्रो. किंगडन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रधानाचार्या एवं क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन विंग की हेड सुश्री सुष्मिता वासु भी उपस्थित थीं।

एजूकेशन वल्र्ड की ‘इण्डियाज टाॅप 10 मोस्ट रेस्पेक्टेड एजूकेशन ब्रैण्डस’ की रैंकिग के अनुसार टाॅप-10 शैक्षिक समूह में नारायण ग्रुप आॅफ स्कूल्स, द डी.पी.एस. सोसाइटी, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ, द कैथड्रल एण्ड जाॅन काॅनन स्कूल, मुंबई, रेयान इण्टरनेशनल स्कूल्स, डी.वाई. पाटिल इण्टरनेशनल स्कूल्स, सेठ एम आर जयपुरिया ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स, प्रेसीडेन्सी स्कूल, सनबीम स्कूल एवं कैलोरेक्स एण्ड विबग्योर ग्रुप आॅफ स्कूल्स शामिल हैं। इन सभी टाॅप 10 एजूकेशन ब्रैण्डस में सी.एम.एस. ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट स्कूल ब्राण्ड की चयनकर्ता टीम में प्रख्यात शिक्षाविद् तथा विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें श्री सुमेर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या, डेली कालेज, इन्दौर, मीता सेनगुप्ता, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ सलाहकार, सेन्टर फाॅर सिविल सोसाइटी, दिल्ली, श्री रोहित मोहिन्द्रा, डायरेक्टर, राज मोहिन्द्रा कन्सल्टेन्ट्स प्रा. लि., मुम्बई, श्री दामोदर प्रसाद गोयल, प्रेसीडेन्ट, सोसाइटी फाॅर अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स आॅफ राजस्थान, सुश्री फातिमा अगरकर, सह-संस्थापिका, के. ए. एजूएसोसिएट्स एवं डा. के. आर. मालथी, फाउण्डर-सी.ई.ओ, आउरो एजूकेशनल सर्विसेज, चेन्नई प्रमुख हैं।

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में अपना स्थान बनाकर सी.एम.एस. ने लखनऊ का नाम देश के शैक्षिक पटल पर अंकित कर दिया है एवं लखनऊ को शिक्षा के क्षेत्र में देश का एक क्वालिटी हब बना दिया है। सी.एम.एस. की इस सफलता का श्रेय उसके कर्तव्यपरायण शिक्षकों को जाता है, जिनके अथक प्रयास एवं समर्पण ने सी.एम.एस. को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति दिलाई है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस
सी.आई.एस