Homeआध्यात्मिक न्यूज़आखिर, क्या है जीवन में सुगंध का महत्व

आखिर, क्या है जीवन में सुगंध का महत्व

आखिर, क्या है जीवन में सुगंध का महत्व

सुगंध घर की नकारात्मकता को खत्म करती है। सुगंध का प्रभाव हमारी ऊर्जा पर भी पड़ता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, इसके लिए सुगंध का इस्तेमाल किया जाता है।

सुगंध का जीवन में क्या महत्व है:

मानव का जीवन मन से प्रभावित होता है और मन चलायमान है और मन मुख्य रूप से शरीर के चक्रों से प्रभावित होता है जो कुल मिलाकर 7 हैं-

– दुनिया में तीन चीजें ऐसी हैं जो चक्रों पर सीधा असर डालती हैं – रंग, सुगंध और शब्द (मंत्र)

– हर व्यक्ति के मन की अलग अलग अवस्था होती है और मन की अवस्था के अनुसार अलग सुगंध का प्रयोग करें तो मन की जटिलतायें दूर की जा सकती हैं।

 

राशि अनुसार खुशबू का प्रयोग करे:

– कोई भी ग्रह नक्षत्र आपको जिंदगी में यदि परेशान कर रहा हो तो आप अलग-अलग सुगंध का प्रयोग करके अपने ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभाव को शांत कम कर सकते हैं।

– सूर्य ग्रह यदि आपकी कुंडली में बुरे प्रभाव दे रहा हो तो उसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए केसर या गुलाब की सुगंध का प्रयोग करें।

– चंद्र ग्रह यदि आपको पीड़ित करें तो इससे निपटने के लिए आप को चमेली और रात रानी के इत्र का प्रयोग करना चाहिए।

 

सुगंध प्रयोग के नियम और सावधनियां क्या हैं…

– हमेशा प्राकृतिक और फूलों की सुगंध का प्रयोग करें ताकि मन पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े।

– अपने पढ़ने के कमरे में और काम करने की जगह तथा पूजा स्थान पर हमेशा सुगंध का प्रयोग जरूर करें ताकि सकारात्मकता बनी रहे।

– ज्यादा प्रभाव के लिए हल्की भीनी भीनी सुगन्ध का ही प्रयोग करें।

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON: