Home2012October (Page 2)

(1) जब-जब राम ने जन्म लिया तब-तब पाया वनवास:

आज से 7500 वर्ष पूर्व राम जन्म अयोध्या में हुआ। राम ने बचपन में ही प्रभु की इच्छा तथा आज्ञा को पहचान लिया और उन्होंने अपने शरीर के पिता राजा दशरथ के वचन को निभाने के लिए हँसते हुए 14 वर्षो तक वनवास का दुःख झेला। लंका के राजा रावण ने अपने अमर्यादित व्यवहार से धरती पर आतंक फैला रखा था। राम ने रावण को मारकर धरती पर मर्यादाओं से भरे ईश्वरीय समाज की स्थापना की। कृष्ण का जन्म 5000 वर्ष पूर्व मथुरा की जेल में हुआ। कृष्ण के जन्म के पहले ही उनके मामा कंस ने उनके माता-पिता को जेल में डाल दिया था। राजा कंस ने उनके सात भाईयों को पैदा होते ही मार दिया। कंस के घोर अन्याय का कृष्ण को बचपन से ही सामना करना पड़ा। कृष्ण ने बचपन में ही ईश्वर की इच्व्छा तथा आज्ञा को पहचान लिया और उनमें अपार ईश्वरीय ज्ञान व ईश्वरीय शक्ति आ गई और उन्होंने बाल्यावस्था में ही कंस का अंत किया। इसके साथ ही उन्होंने कौरवों के अन्याय को खत्म करके धरती पर न्याय की स्थापना के लिए महाभारत के युद्ध की रचना की। बचपन से लेकर ही कृष्ण का सारा जीवन संघर्षमय रहा किन्तु धरती और आकाश की कोई भी शक्ति उन्हें प्रभु के कार्य के रूप में धरती पर न्याय आधारित साम्राज्य स्थापित करने से नहीं रोक सकी। जब-जब अवतार मानव जाति का कल्याण करने के लिए राम, कृष्ण, बुद्ध, ईशु, मोहम्मद, नानक, बहाउल्लाह के रूप में धरती पर आते हैं तब-तब हम उनको वनवास, जेल, सूली आदि देकर तरह-तरह से बहुत कष्ट देते हैं। अज्ञानतावश हमने परमात्मा को विभिन्न धर्मो के पूजा-स्थलों मंदिर, मस्जिद, गिरजा, गुरूद्वारे में बांट दिया है।

पाकिस्तान के प्रति भारत अपना मानवीय कर्तव्य निभाने से कभी पीछे नहीं रहता। एक बार फिर भारत ने पाकिस्तानी बच्ची के साथ पवित्र रिश्ता निभाकर यह साबित भी कर दिया है। नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित फोर्टिस अस्पताल ने लिवर की बीमारी से पीड़ित पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के हैदराबाद की रहने वाली सात वर्षीय अनाबिया के माता-पिता के पास इलाज के पूरे पैसे न होने के बावजूद आर्गन ट्रांसप्लांट कर उसे नई जिंदगी दी है। फोर्टिस अस्पताल के डाॅ. विवेक विज ने मानवीय फर्ज निभाने की मिसाल प्रस्तुत की है। यह पहल चिकित्सा जगत को अधिक से अधिक मानवीय बनने की सीख देती है। धरती में पलने वाला प्रत्येक जीवन अनमोल है। हमें किसी भी कीमत पर जीवन को बचाने के लिए सदैव आगे आना चाहिए। डाॅ. विवेक विज जैसे चिकित्सकों के मानवीय प्रयासों पर ही मानव जाति की उम्मीद और विश्वास टिका है। 

भूख तथा गरीबी हटाने में काला धन सबसे बड़ी बाधा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मानव समाज एवं मानव जीवन में सुचिता लाने के लिए 500 तथा 1000 के नोट्स पर 8 नवम्बर की रात्रि को प्रतिबन्ध लगाकर गरीबी, आतंकवाद, काला धन, नकली नोट तथा भ्रष्टाचार के स्त्रोत पर जबरदस्त प्रहार करके एक सशक्त तथा भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। पिछले ढाई वर्षों में सवा सौ करोड़ देशवासियों के सहयोग से आज भारत ने ग्लोबल इकोनामी में एक ‘ब्राइट स्पाॅट’ अर्थात चमकता सितारा के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसा नहीं है कि यह दावा सरकार कर रही है, बल्कि यह आवाज इंटरनेशनल मोनेटरी फंड और वल्र्ड बैंक से गूंज रही है। एक तरफ तो विश्व में हम आर्थिक गति में तेजी से बढ़ने वाले विश्व के देशों में सबसे आगे हैं। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की ग्लोबल रैकिंग में दो साल पहले भारत करीब-करीब सौवंे नंबर पर था। ढेर सारे कदम उठाने के बावजूद हम 76वें नंबर पर पहुंच पाए हैं। यह इस बात को दर्शाता है कि भ्रष्टाचार और कालेधन का जाल कितने व्यापक रूप से देश में बिछा है।

काक चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पहारी, स्वयंसेवी, विद्यार्थी पंच लक्षणं।। (भावार्थ – 1. जिस प्रकार कौआ ने मटके में मनोयोगपूर्वक एक-एक कंकड़ डालकर अपनी प्यास बुझाने में सफलता प्राप्त की, 2. बगले की तरफ केवल अपने लक्ष्य पर पूरी एकाग्रता, 3. कुत्ते की तरह सर्तक होकर सोना, 4. हल्का सुपाच्य भोजन करना तथा 5. अपने कार्य स्वयं करने वाला। ये विद्यार्थी के पांच गुण हैं।)